हनुमान जन्मोत्सव पर चावंडिया में भव्य निकलेगी कलश शोभायात्रा

BHILWARA
Spread the love



सवाईपुर (सांवर वैष्णव)।
क्षेत्र के पक्षी ग्राम चावंडिया स्थित श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान जी धाम में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कलश शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी शंकर लाल बैरवा ने बताया कि 28 मार्च को सुबह 9:15 बजे से पंच दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम रामेश्वर पीठाधीश्वर बालयोगी श्री श्री 108 बालकदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को सुबह 8:15 बजे हवन होगा तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे चामुंडा माता मंदिर रामघाट स्थित हनुमान मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा प्रारंभ होगी।

इसके पश्चात सुबह 8:15 बजे रुद्राभिषेक एवं दिव्य दर्शन होंगे। दोपहर 1:30 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 2:15 बजे संतों एवं अतिथियों का स्वागत कर प्रसादी वितरण किया जाएगा।