भीलवाड़ा । जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में अंडर 20 बालक जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन 3 बजे बाद भीमगंज स्कूल मैदान मोदी ग्राउंड पर आयोजित होगी जिला फुटबॉल संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के 20 वर्ष तक के बालक भाग ले सकते है प्रतियोगिता में मुख्य चयनकर्ता करता सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश काबरा व संगम स्कूल में कार्यरत फुटबॉल कोच शंकर जीनगर होंगे संघ के प्रवक्ता दीपक खींची ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा एवं 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक उनको अनुभवी डी लायसेंस कोच के द्वारा प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इस से चयनित खिलाड़ी 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ चितौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंडर 20 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु भेरू लाल सिंगर को मुख्य कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया एवं ग्राउंड प्रभारी महेश शर्मा एवं मिथलेश मारू होंगे एवं प्रतियोगिता में खेल सामग्री एवं सभी इक्विपमेंट के प्रभारी चेतन शर्मा और प्रहलाद सिंह होंगे प्रतियोगिता घोषणा पर दुर्गेश जोशी कैलाश कोठारी अनिल व्यास लोकेश बुनकर अनूप तिवारी लोकेंद्र सिंह जगदीश बुनकर कुणाल कुमार अमर सिंह सिद्धार्थ पोरवाल शेखर बैरवा आदि मौजूद थे
