बिजोलिया। क्षेत्र में 33 केवी सलावटिया विद्युत लाइन पर जरूरी रखरखाव कार्य के चलते 28 मार्च को अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ललित मेवाड़ा ने बताया की सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सलावटिया, चाँदजी की खेड़ी और कांस्या जीएसएस से जुड़े सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपनी दिनचर्या व्यवस्थित कर लें और कार्य में सहयोग करें, ताकि रखरखाव कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
