BHILWARA

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत हरनी महादेव मंदिर एवं चावुंडा माता मंदिर में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई



बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के अनुसार भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत हरनी महादेव मंदिर एवं चावुंडा माता मंदिर में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई, गतिविधि के दौरान मंदिर के पुजारी एवं श्रद्धालुओं  को बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी गई, बाल विवाह रोकथाम की जागरूकता के पोस्टर लगाए गए एवं बाल विवाह रोकथाम के लिए आसपास के दुकानदारों को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता किया गया एवं बाल विवाह की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के लिए बताया गया, जानकारी दी है कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जानकारी देने वाल का नाम गोपनीय रखा जाता है। इस गतिविधि में जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी अनुराधा तोलंबिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 काउंसलर निर्मला पुरोहित एवं केस वर्कर सुमन साहू ने जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!