*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिवमहापुराण कथा के लिए आमंत्रित*

BHILWARA
Spread the love



*शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति ने दिया निमंत्रण*

भीलवाड़ा, 27 मार्च। विश्व विख्यात कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा की मेडिसिटी ग्राउंड आज़ाद नगर भीलवाड़ा में 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए विशिष्टजनों को आमंत्रित करने का दौर जारी है। श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जयपुर में शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने मुख्यमंत्री को मेवाड़ में पहली बार पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से कथा के लिए भव्य तैयारियां की जा रही है। कथा में आने वाले श्रद्धालुओ को कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस आयोजन में शामिल होने का विशेष आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कथा आयोजन के प्रति मंगलभाव व्यक्त करते हुए समिति को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने वालों में आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया, प्रशासनिक प्रभारी अर्पित कोठारी आदि शामिल थे। ग़ौरतलब है कि आयोजन समिति अब तक  राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई विशिष्टजनों को कथा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर चुकी है।