पंचायतीराज में ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग, सावर में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

BHILWARA
Spread the love



दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@श्री प्रताप फाउंडेशन के तत्वाधान में पंचायतीराज व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम सावर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 में संशोधन कर ईडब्ल्यूएस वर्ग को आगामी पंचायती राज चुनावों में आरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संविधान के 103वें संशोधन के माध्यम से ईडब्ल्यूएस वर्ग को सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले से लागू है, ऐसे में स्थानीय निकाय चुनावों में भी इसे लागू करना आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व सरपंच सावर पुष्पेन्द्र सिंह शक्तावत,पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विश्वजीत सिंह शक्तावत,मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह शक्तावत,राजदीप सिंह शक्तावत,मनजीत सिंह शक्तावत, भानुप्रताप सिंह शक्तावत,जसमेन्द्र सिंह चौहान,भवानी सिंह सोलंकी,मनराज सिंह सोलंकी,श्रीपाल मित्तल,गणेश जैन,प्रताप राठौड़,रणजीत सिंह शक्तावत,श्रीराज सिंह, राहुल सिंह शक्तावत,हितेन्द्र सिंह शक्तावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।