*साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश*

BHILWARA
Spread the love



*संपर्क प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश*

भीलवाड़ा, 27 मार्च। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने ‘संपर्क’ पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कलेक्टर श्री संधू ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संपर्क से संबंधित प्रकरणों के समयबद्ध एवं संवेदनशील निस्तारण को लेकर गंभीर हैं, अतः सभी अधिकारी इन प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण करें।

बैठक में उन्होंने विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं जैसे कुसुम योजना, लाड़ो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार लाने तथा रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने सीएमओ एवं डेली न्यूज मॉनिटरिंग से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रदान किए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री रणजीत सिंह, जिला परिषद सीईओ श्री चंद्रभान सिंह भाटी, नगर विकास न्यास सचिव श्री चिमन लाल मीणा सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।