डिवाइडर से टकराकर गैस सिलेंडरों से भरा टेंपो पलटा, सड़क पर बिखरे सिलेंडर, मची अफरा-तफरी

BHILWARA
Spread the love



पुनित चपलोत

भीलवाड़ा शहर के पुर रोड स्थित बिलिया क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इंडेन गैस सिलेंडरों से भरा एक लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे के बाद टेंपो में लदे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो तेज रफ्तार में था, इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर सिलेंडर फैल गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही कोई राहगीर या वाहन चालक इन सिलेंडरों की चपेट में आया, वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।