शहर में अधूरे सीवरेज कार्य के खिलाफ कांग्रेस का सर्किट हाउस के बाहर जोरदार प्रदर्शन
* पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा शहर के सर्किट हाउस के बाहर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल भ्रष्टाचार पर मुंह खोल के तहत विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल के सानिध्य में लोगों ने शहर में बढ़ते भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं पर जोरदार आवाज उठाई हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में चल रहे सीवरेज कार्य में भारी अनियमितताएँ हुई हैं जिसके कारण सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। टूटी सड़कों, उड़ती धूल और रोज़ बढ़ती दुर्घटनाओं से जनता परेशान है लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं। ऐसे में विभाग और ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि भीलवाड़ा सर्किट हाउस के बाहर नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व में हल्ला बोल भ्रष्टाचार पर मुंह खोल कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया है। सीवरेज का जो कार्य हुआ है वह आधा गिलास खाली – आधा गिलास भरा की तरह हुआ है सीवरेज का कार्य भ्रष्टाचार से परिपूर्ण है। भले ही 100 फीट रोड हो उसे रोड से कोई व्यक्ति नहीं निकल पाता है। वही पुरानी आरटीओ रोड पर भी आधा काम किया और आधा काम करके छोड़ दिया है ऐसे कई सड़क है भीलवाड़ा में जहां पर आधा अधूरा काम किया हुआ है। यहां सर्किट हाउस पर भी 500 मीटर की रोड है लेकिन यहां पर भी आधा काम करके छोड़ दिया गया है और यहां पर 25 फीट का गहरा गड्ढा कर दिया गया है। इस गड्ढे में कोई भी गिर सकता है लोगों की जान जोखिम में डालने का सरकार काम कर रही है। हमें आशंका है कि इस अमृत 0.2 का जो ठेकेदार है उसका के किसी मंत्री के साथ साझेदारी है जिसके तहत इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है इस रोड पर विधायक , सांसद , कलेक्टर , एसपी का आना-जाना रहता है तमाम मंत्रियों का आना-जाना रहता है लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि आज सर्किट हाउस के चौराहे पर हमने शिवराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है पिछले डेढ़ साल से यह है कि सीवरेज का कार्य चल रहा है और 2 साल होने को आ गए हैं लेकिन अभी तक यह काम अधूरा पड़ा हुआ है
