महावीर वैष्णव
महुआ कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में नवरात्रि के सम्पन्न पर मातारानी का नेजा धूमधाम एवं गाजे बाजे के साथ निकाला गया। माता जी का नेजा निकाला नेजा गांव के मुख्य मार्गो गली मोहल्लों में होते हुए ऊवली नदी किनारे पहुंचा जहां पाती विसर्जन कर,आगामी वर्ष को लेकर भविष्यवाणी की,क्षेत्र में सुख समृद्धि की कमाना की,मिट्टी का कलश में पानी भर कर नदी से गाजे बाजे के साथ नाचे गाते हुए माता रानी के मंदिर पर पहुंचते है और माता जी की महाआरती उतारी गई और प्रसाद वितरण कि गई।
