काछोला 28 मार्च, क्षेत्र के मानपुरा स्थित कालिकामाता धाम में नवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को नवरात्रि के अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से पाती विसर्जन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की गई।

कालिका धाम के भोपाजी देवानंद एवं पुजारी विष्णु-शम्भू ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना, अनुष्ठान एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में पाती विसर्जन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
कालिका धाम के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि नवरात्रि के दौरान तथा दशहरा पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई। मंदिर का समस्त खर्च श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे से प्राप्त राशि से संचालित होता है। इस दौरान भक्तों का मंदिर में लगातार आवागमन बना हुआ है।
फोटो कैप्शन: कालिकाधाम मानपुरा में उपस्थितअंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में पाती विसर्जन किया गया,
काछोला फोटो कैप्शन मानपुर कालिका धाम में जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
