वैश्य फेडरेशन द्वारा संत सम्मान — भागवत समरसता महोत्सव में भव्य आयोजन

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा।
परम पूज्य माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान में आयोजित भागवत समरसता महोत्सव के पावन अवसर पर वैश्य फेडरेशन द्वारा सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री राधेकृष्ण जी महाराज का भव्य सम्मान एवं सत्कार किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस गरिमामय आयोजन में अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष एवं माननीय लोकसभा सचेतक व भीलवाड़ा सांसद दामोदर जी अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा, महिला संभाग अध्यक्ष मधु जाजू, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, युवा संभाग अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, प्रदेश संगठन मंत्री आरती कोगटा एवं युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा व्यास पीठ की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी भक्ति भाव से कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
यह आयोजन समाज में समरसता, संस्कृति और एकता का संदेश देने के साथ-साथ वैश्य समाज की सक्रियता और धार्मिक आस्था को सशक्त रूप से प्रदर्शित करने वाला रहा।