मांडलगढ़। एक ओर जहां सरकारी स्कूलों के शिक्षण अध्ययन पर सरकारी होने की छाप लगकर इन स्कूलों की छवि लोगो मे नकारात्मकतायुक्त रहती है कि सरकारी स्कूलों में तो पढ़ाई ऐसे ही चलती है लेकिन उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल मुकुनपुरिया स्कूल के संस्थाप्रधान सुनील कुमार मीणा व इनके निर्देशन में पूरी टीम ने लोगो की इस नकारात्मक सोच पर अंकुश लगाने की ओर सकारात्मक कदम उठाने के सफल प्रयास किए है। इस स्कूल में पूरे स्टाफ द्वारा पूरी लगन व श्रम से शिक्षण व्यवस्थाओ को क्रियान्वित करते हुए एक तय मापदंड के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करते हुए छात्रों का कुशल मार्गदर्शन किया। स्कूल में छात्र ही नही स्टाफ को भी स्कूल में किए गए नवाचारों में छात्रों-स्टाफ की तय समय मे स्कूल में उपस्थिति,छात्रों के साथ स्टाफ गणवेश,कम्यूटर का बेसिक व आवश्यक ज्ञान,इलेक्ट्रिक संसाधनों का शिक्षण व्यवस्था में समावेश,पूर्ण उपस्थिति, सब्जेक्ट टीचर्स द्वारा कक्षाओं में नियमित अध्ययन, स्कूल परिसर में हरियाली व स्वच्छ माहौल व पूरी टीम लक्ष्य के अनुरूप छात्रों का शिक्षण व खेलकूद कार्यो में प्रभावी रूप से जुड़े रहे जिसके चलते 12वी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत पहुंच पाया। स्कूल में 12वी कक्षा में 26 छात्रों में से 23 छात्र प्रथम श्रेणी व तीन छात्र-छात्राएं सेकंड रहे। इनमें टॉपर प्रियंका पुरोहित
95.20%,अनिता बैरवा 91.60% व दिनेश धाकड़ नेब86.60% अंक प्राप्त किए।
