सीया धाकड़ 95.80% के साथ अव्वल, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
नरेश धाकड़ | बिजौलिया
बिजौलिया उपखण्ड क्षेत्र के नया गांव स्थित आदर्श धाकड़ विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय ने पिछले सात वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।


इस वर्ष परीक्षा में सीया धाकड़ ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अर्चना धाकड़ ने 94.20 प्रतिशत, अनिशा धाकड़ ने 91.20 प्रतिशत तथा सुरज धाकड़ ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ तथा विद्यालय की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि संस्था ने वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता को साबित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
