अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्यवाही

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर ट्राली व एक ट्रेलर को जब्त किया । थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि आज बुधवार को पुलिस थाना बडलियास के द्वारा दो अलग अलग जगहों सरहद दोवनी ओर सिंहपुरा बनास नदी में अवैध बजरी खनन करते पाए जाने से 1 ट्रेलर ओर 5 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एएसआई जेठमल, दीवान बजरंग लाल, विजय विक्रम सिंह, संदीप योगी, दिनेश कुमार लक्ष्कार अशोक महिया, कांस्टेबल सूर्यज्ञान सिंह, विनोद कुमार, संदीप स्वामी आदि शामिल थे ।।