बिजौलिया।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान जागरूकता पखवाड़े के तहत 8 अप्रैल को कस्बा स्थित राज भवानी वाटिका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी, के तत्वावधान में संरक्षक रामलाल जाट जिलाध्यक्ष, कांग्रेस भीलवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित होगा। शिविर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के रक्तदाता भाग लेकर रक्तदान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में बिजौलिया एवं मांडलगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
