*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़, बनेड़ा – परमेश्वर दमामी*
शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से 2 अप्रैल को बनेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के तहत रोडवेज बस स्टैंड के नवीन भवन का शिलान्यास, अटल प्रगति पथ का लोकार्पण तथा अंबेडकर भवन का उद्घाटन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:15 बजे अंबेडकर भवन, बनेड़ा में आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं आमजन को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
