BHILWARA

धाधोलां नवगठित पंचायत कार्यालय का शुभारंभ,विकास की सौगात




भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र के धाधोला ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मे रविवार को विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा 6 कक्षा-कक्ष, टॉयलेट, सीसी ब्लॉक, पेयजल सुविधा एवं किचन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।साथ ही नवगठित ग्राम पंचायत धाधोलां के कार्यालय का शुभारंभ कर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया युवा पीढ़ी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, ताकि वे आगे बढ़कर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। इस दौरान भाजपा नेता किशोर शर्मा,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button