जसवंत पारीक आकोला
आकोला स्थित हनुमान मंदिर पर गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जोशी मौहल्ला स्थित बालाजी मंदिर पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। जन्मोत्सव पर श्री राम सेवा मंडल द्वारा बुधवार को प्रात:8.15 बजे मंदिर में अखंड रामायण पाठ स्थापना की गई वही गुरुवार को प्रात:6.15 बजे भगवान हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक किया गया इसके बाद प्रातः 8.15 बजे हवन आह्वान किया गया। और भगवान को विशेष चोला धारण करवाया गया इसके बाद छप्पन भोग का भोग भगवान को धराया गया दोपहर 12.15 बजे छप्पन भोग को दर्शन के लिए रखा गया इसके बाद महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रामप्रकाश दास जी महाराज रघुनाथद्वारा , चंद्रमादास जी पुजारी शिवालय आकोला,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

