गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक संपन्न,गौ रक्षा हेतु ज्ञापन 27 अप्रैल को

BHILWARA
Spread the love




भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पडेर क्षेत्र में गौ सेवा सम्मान अभियान की बैठक का हुआ आयोजन रविवार दोपहर सवा बारह बजे बालाजी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे, भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो। इसके लिए आगामी 27 अप्रैल को महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री महोदय के नाम एक अनुरोध पत्र (ज्ञापन) मय हस्ताक्षर पत्रक के सौंपे जाएंगे। इस हेतु कार्य योजना बनाने हेतु बनास नदी के पश्चिम दिशा की दस पंचायतों के प्रतिनिधियों,गौभक्तो ने भाग लिया और आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर इन दस पंचायतों के प्रभारी अनिल कुमार शर्मा जामोली,राधेश्याम शर्मा,लोकेश कुमार शर्मा,अंजनी कुमार शर्मा,गोविंद कुमार शर्मा,अजय सुवालका,देवराज भाट,लाडुराम भाट पण्डेर,महावीर सिंह राजपूत,कालूराम वैष्णव गंधेर,राकेश टांक रोपा,देवी लाल जी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा बिहाडा,चंद्रेश जोशी,भगवान कीर जामोली,पिलु धाकड़ पलासिया आदि गौभक्त उपस्थित रहे।