बिजोलिया। लोकसभा सचेतक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल सोमवार को नगर स्थित पौराणिक महाकाल मंदाकिनी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर जिले की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में महाकाल सेवा समिति द्वारा सांसद का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने क्षतिग्रस्त महाकाल मंदिर के जीर्णोद्धार, पार्किंग व्यवस्था एवं मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए पुरातत्व विभाग एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से राशि स्वीकृत करवाने की मांग रखी।
इस पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों को लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। इधर,दिव्य जीवन हॉस्पिटल पर आदर्श सोनी के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, संजय धाकड़, शांतिलाल जोशी, जितेंद्र सिंह चौहान, सुनील जोशी एडवोकेट, हितेंद्र सिंह राजोरा, रामकुमार चितौड़ा, पर्मेंद्र विजय, गोविंद पाराशर, सुमित जोशी, सुनील सोनी, मोहन धाभाई, मनोज गोधा, शंभू सिंह, विनोद ओसतवाल, योगेश पुरोहित, परमेश्वर पाराशर, देवकरण सोलंकी, धर्म सिंह पंवार, अरुण पाराशर सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।
