सवाईपुर, बड़ला, बनकाखेड़ा, रेड़वास में आयोजित हुए कार्यक्रम
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्राम रथों के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया । ग्राम रथ का आगमन ग्राम पंचायत सवाईपुर, बड़ला, बनकाखेड़ा एवं रेड़वास क्षेत्र में हुआ, जहां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई । इस दौरान जहाजपुर कोटड़ी रथ प्रभारी सोहनलाल आंजना, मंडल अध्यक्ष व विधानसभा रथ संयोजक प्रहलाद सेन, बहादुर सिंह सहायक विकास अधिकारी, पियूष त्रिवेदी सहायक कृषि अधिकारी, सवाईपुर प्रशासक किशनलाल जाट, बड़ला प्रशासक शिवराज जाट, बनकाखेड़ा प्रशासक रामू देवी गाड़री, सवाईपुर पूर्व सरपंच अमरचंद गाडरी देवराज जाट, हिरालाल जाट, चंद्र प्रकाश गाड़री, पटवारी दीपा राठौड़, रामकुमार जाट, जगन्नाथ बलाई, शैतान सिंह, आदि कई मौजूद रहे ।।



