गजानंद जोशी
जहाजपुर,पडेर क्षेत्र के जसवंतपुरा मैं चारागाह से हटाया जाएगा अतिक्रमण,जसवंतपुरा पटवार हल्का आराजी नंबर4095/3722 चारागाह आ0न0 3767/3 रास्ता 3766/2 चारागाह आ0न 3605/1 उसर छापर मैं हो रहे अतिक्रमण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक गोपीचंद मीणा से चारागाह से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी,अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक मीणा ने प्रशासन को निर्देश दिए,नायब तहसीलदार पंडेर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया आदेश अनुसार गुरुवार प्रांत 10 बजे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
