फिर गई ममता की कुर्सी,उप सरपंच को मिला प्रशासक पद

BHILWARA
Spread the love




गजानंद जोशी जहाजपुर,क्षेत्र की ग्राम पंचायत पडेर काफी समय से राजनीतिक उथल-पुथल के कारण चर्चा में रही है,निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक ममता जाट के निलंबन के बाद से ही यहां की परिस्थितियां बदलने लगी,उपसरपंच शंकर लाल गुर्जर ने ग्राम पंचायत प्रशासक पद संभाला,उसके बाद प्रशासक पद को लेकर ममता जाट ने न्यायालय की शरण ली,माननीय न्यायालय की पालना में ममता जाट ने फिर फरवरी में प्रशासक पद ग्रहण किया, वही 3 महीने बाद मंगलवार को पंचायती राज विभाग का एक आदेश जारी हुआ जिसमें ममता जाट के विरुद्ध खाली भूमि पर नियम विरुद्ध पटै जारी करने संबंधित शिकायत प्रकरणों में आरोप प्रमाणित पाए जाने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा निवर्तमान प्रशासक सरपंच ममता जाट को पदमुक्त किया गया,इस दौरान उप सरपंच शंकर लाल गुर्जर को ग्राम पंचायत पंडेर प्रशासक पद की कमान एक बार फिर मिली।