बिजोलिया में नए एसडीएम होंगे अमित कुमार चौधरी

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार बिजोलिया में नए उपखंड अधिकारी के रूप में अमित कुमार चौधरी की नियुक्ति की गई है। वे वर्तमान में टोडारायसिंह में पदस्थापित थे।

वहीं बिजोलिया में कार्यरत उपखंड अधिकारी अजीत सिंह का तबादला कर उन्हें निवाई (टोंक) लगाया गया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी इस तबादला सूची के आदेश संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए।