BHILWARA

अवैध बजरी खनन पर बड़़लियास पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रेण गांव के पास से अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर जसवंत सिंह थाना प्रभारी के नेतृत्व में रविवार को पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए रेण गांव के पास अवैध बजरी परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । इस कार्रवाई में दीवान बजरंग लाल, कांस्टेबल विजय विक्रम सिंह व दिनेश कुमार लक्ष्कार आदि शामिल रहे ।।

Related Articles

Back to top button