भारतीय समाज सेवा संस्था ने सत्तार फौजदार को सौंपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया: भारतीय समाज सेवा संस्था द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत संगठन का विस्तार पूरे देश में किया जा रहा है।
संस्था के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी ने  भीलवाड़ा जिले में संगठन को नई मजबूती देने के लिए बिजोलिया निवासी सत्तार फौजदार को भीलवाड़ा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी ने कहा कि भारतीय समाज सेवा संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, पीड़ित, महिलाओं, दिव्यांगजनों और मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान कराना है।