महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में बंटेगी मिठास
भीलवाड़ा 20 मई ।
शहर के गांधी नगर स्थित निम्बार्क आश्रम में आगामी 2 जून को एक भव्य और दिव्य ‘मिल्करोज वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक और सेवाभावी आयोजन निंबार्क आश्रम के महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, सेवा और भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।
यह आयोजन 2 जून को
शाम 4:00 बजे से
निम्बार्क आश्रम, गांधी नगर, भीलवाड़ा में होगा।
भक्ति और सेवा का संगम “राधा नाम की मधुरता, कृष्ण प्रेम की मिठास” के संदेश के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। सभी धर्मप्रेमियों और आम जनता से अपील की है कि वे शाम 4 बजे निम्बार्क आश्रम पहुंचकर इस दिव्य सेवा कार्य में सहभागी बनें और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ उठाएं।
