शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने भीलवाड़ा के लोकप्रिय सांसद Damodar Agarwal से शिष्टाचार मुलाकात कर आत्मीय चर्चा की। मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकार, आयुर्वेद, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर चौधरी ने अपनी चर्चित पुस्तक “Cancer Through Ayurvedic Lens” सांसद को भेंट कर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और स्वास्थ्य चेतना को लेकर अपनी सोच साझा की।
हंसराज चौधरी ने कहा कि सांसद दामोदर अग्रवाल का स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणादायी शब्द हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान राजस्थान के राज्यपाल के प्रस्तावित नवग्रह आश्रम दौरे को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिससे आश्रम की गतिविधियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी क्रम में चौधरी ने भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन से भी मुलाकात कर अपनी पुस्तक “Cancer Through Ayurvedic Lens” भेंट की। इस दौरान आयुर्वेद, स्वास्थ्य जागरूकता, जनकल्याण और समाज में सकारात्मक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने को लेकर सार्थक संवाद हुआ। नवग्रह आश्रम द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रयास अब जिले में चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं। आयुर्वेद के माध्यम से जनसेवा की यह पहल लोगों के बीच तेजी से पहचान बना रही है।
