जनसुनवाई में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक ने सुनी समस्याएं

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़।  विधायक गोपाल खंडेलवाल ने शुक्रवार को ग्राम होडा स्थित “विधायक जन संवाद केंद्र” पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्रामीणों, बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

इस दौरान विधायक ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा एवं गांव-ढाणियों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक की त्वरित कार्यशैली एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।