BHILWARA

*गंगापुर में जनसुनवाई: विधायक लादू लाल पितलिया ने सुनी जन समस्याएं*



गंगापुर  (दिनेश लक्षकार)
विधायक लादू लाल पितलिया की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पंचायत समिति सहाड़ा के सभागार में जनसुनवाई हुई, जिसमें 31 परिवाद दर्ज किए गए। इसके बाद गंगापुर नगर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका सभागार में अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक दूसरी जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें कुल 37 परिवाद दर्ज किए गए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक लादू लाल पितलिया ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
मोबाइल टावर का मुद्दा
वार्ड नंबर 4 छात्रावास कॉलोनी के निवासियों ने मोबाइल टावर स्थापित न करने की मांग रखी। इस पर विधायक पितलिया ने तुरंत एसडीएम विवेक गुर्जर और  नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से चर्चा की और मोहल्ले में टावर नहीं लगाने के सख्त निर्देश दिए।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित तिवारी,
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल,थाना अधिकारी लीलाधर मालवीय ,शोभा लाल जीनगर, मुरली डांगी, प्रकाश पिछोलीया,मुरली मनोहर भट्ट, रमेश तेली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।विधायक लादू लाल पितलिया ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें त्वरित गति से हल करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी दर्ज शिकायतों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।सभी शिकायतकर्ताओं को समाधान की प्रक्रिया की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button