बिजोलिया में पेंशनर्स ने आरजीएच योजना में बिना बाधा इलाज व दवाइयां उपलब्ध कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

BHILWARA
Spread the love



बिजौलियां। पेंशनर एसोसिएशन की स्थानीय शाखा ने सोमवार को अध्यक्ष गुलाम रसूल के नेतृत्व में तहसीलदार ललित डीडवानिया को ज्ञापन सौंपकर पेंशनर्स को आरजीएच योजना के तहत अनुमोदित चिकित्सा सेवाएं एवं फार्मा स्टोर्स पर निशुल्क दवाइयां नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि पेंशनर्स को कई बार चिकित्सा सुविधाओं एवं दवा वितरण में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बिना किसी व्यवधान के इलाज एवं दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सके।

इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यनारायण टेलर, सचिव नन्द किशोर धाकड़ सहित जीतमल धाकड़, कन्हैयालाल टेलर, अनिल कोतवाल, रफीक मोहम्मद, गोपाल कोली, चांदमल सेन, सोहनलाल रेगर, लक्ष्मणलाल धाकड़, सूरज एवं हरिशंकर पाराशर मौजूद रहे।