BHILWARA

गंगा दशहरा पर त्रिवेणी संगम में हुआ “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” का आयोजन , जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प



माण्डलगढ़। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र माण्डलगढ़ के बनास, बेड़च एवं भेनाली नदियों के पावन महासंगम तथा मेवाड़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम पर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान त्रिवेणी नदी पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।



कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के यशस्वी उप मुख्यमंत्री एवं भीलवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री  प्रेमचंद बैरवा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए आमजन से जल बचाने एवं जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन को जल संरक्षण, जल संवर्धन, वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने जल एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की समृद्ध परंपरा रही है तथा हमारे पूर्वजों ने जल को जीवन और संस्कृति का आधार माना है। आज आवश्यकता है कि जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” जल स्रोतों के पुनरुद्धार, जल संचयन, स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

कार्यक्रम में मांडल विधायक  उदयलाल भड़ाना, विधायक  अशोक कोठारी भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रशांत मेवाड़ा , प्रभारी सचिव  मंजू राजपाल  जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू , भाजपा जिला महामंत्री  अविनाश जीनगर , विधानसभा संयोजक अनिल पारीक , उप जिला प्रमुख  शंकर गुर्जर, निवर्तमान चेयरमैन  संजय डांगी, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष  अशोक जीनगर , बिजोलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर , महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!