BHILWARA

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल



जीवलिया टोल प्लाजा के पास हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर

मांडल। थाना क्षेत्र में ब्यावर-भीलवाड़ा मार्ग पर जीवलिया टोल प्लाजा के निकट सोमवार को एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा से करेड़ा की ओर जा रहे बाइक सवार निखिल राव पुत्र शंकर राव (25) तथा मंजू राव पत्नी मदनलाल राव (50) को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा गंभीर चोटें आईं।



घायलों को सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से मांडल उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स गिरिराज पायक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!