पीड़ित मानवता के प्रहरियो नर्सिंग कर्मचारियों को पद बचाने के लिए लगानी पड़ रही है दौड़,, जिला कलेक्टरी में रो पड़ी कई नर्सिंग महिला कर्मचारी

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा। राजस्थान नर्सेज़ यूनियन जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व  में 83 नर्सेंज ने  अपने  विलोपित पदों से त्रस्त  होकर सुबह  11 बजे  जिला कलेक्टर जसमीत संधू से मिलकर ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई की कोरोना काल के समय में मिले सम्मान के पत्र अब आंसुओ की भेंट चढ़ने को है जिन्हे बचा लीजिये. नर्सिंग कर्मचारियों फूट फुट कर रो पड़े की 9 साल पहले घर और घर के पास की chc phc से हमें भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए यहाँ लगाया गया और अब उसमे आवशयकता होने स्टाफ की कमी होने के बाद भी पद विलोपित होने की वजह से बाहर जाना पड़ेगा जो बिलकुल न्यायोचित नहीं है जिस पर सहानुभूति दिखाते हुवे जिला कलेक्टर महोदय ने राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजनें का आश्वासन दिया l.                             महात्मा गाँधी के नर्सेज ने सांसद जन सुनवाई में उपस्थित होकर अपनी पीड़ा को रखा ज्ञापन के रूप में जहाँ सांसद दामोदर अग्रवाल ने पूर्ण रूप से आश्वास्त किया की मै आपके पक्ष में हु और पुरे प्रयास करूँगा की आप सब यहाँ mgh में ही कार्यरत रहेl उन्होंने मोके पर ही प्रिंसिपल डॉक्टर वर्षा अशोक सिंह राठौड़ को फ़ोन कर उचित मार्गदशन दिएl.  उसके बाद समस्त नर्सेज मण्डलगढ़ के विधायक महोदय गोपाललाल खंडेलवाल सेमिले औरउन्हें भी अपने पक्ष में चिकित्सा मंत्री और डायरक्टर चिकित्सा से वार्ता कर नर्सेज को mgh रखने की मांग की जहाँ खंडेलवाल ने नर्सेज की सेवा को प्रणाम करते हुवे तुरंत उच्च अधिकारियो से वार्ता करने के साथ ही तीन माह से बाकि नर्सेज के वेतन के लिए अधिकारियो को पाबंद किया की तीन दिवस के भीतर इन नर्सेज को वेतन दे दिया जाना चाइये l.  उधर नर्सेज का एक प्रतिनिधि मण्डल पूर्व विधायक विठलशंकर अवस्थी के घर पहुंचे और उनसे भी मांग रखी जिस पर अवस्थी ने वित्त विभाग के उचधिकारियो से वार्ता कर अधीक्षक डॉक्टर अरुण गोड़ को नर्सेज को यही रखने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव बनाने के लिए कहा l वाहाँ से समस्त नर्सेज ने भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी से मिलकर पहले उनका आभार जताया की आपने हर कदम नर्सेज को पहले भी साथ दिया है और अब इस बड़ी विपदा में भी आप साथ देवे तो विधायक कोठारी ने त्वरित ही जयपुर बैठे राजमेश के  और  चिकित्सा  के  अधिकारियो से  वार्ता  कर  आस्वाशन  दिया  की  आपको  यहाँ  से  अन्यत्र  कही  नहीं लगाया  जायेगा  आप निश्चिंत रहे
यूनियन  के  जिलाध्यक्ष  लक्की  ब्यावट  ने  बताया  की  राजमेस  ने 7 मेडिकल कॉलेज में 1267 पदों को विलोपित कर दिया है जिसमें भीलवाड़ा में 83 नर्सिंग ऑफिसर के पद समाप्त कर दिए गए हैं जो की पिछले 9 वर्षों से लगातार महात्मा गांधी चिकित्सालय में पूर्ण दक्षता से गंभीर मरीजों की सेवा कर रहे  है उन पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं अतः के अनुभव को देखते हुए जल्दी से जल्द इन पदों का जिले मै ही समायोजित करते हुए या पुनर्सेंर्जित करते हुए हमें राहत प्रदान करना जिले के समस्त नेता एवं अधिकारियो का मौलिक दायित्व है उन्होंने धन्यवाद जताया सभी भीलवाड़ा के गणमान्य नेताओं और जिले के  अधिकारियो का जिन्होंने नर्सेंज के पक्ष में साथ दिया l
ज्ञापन देने वालो में अमित व्यास,. गिरिराज लढा, ललित जीनगर, करण सिंह सिसोदिया,दिनेश खटीक ,अनीता  चौधरी,  विमला  व्यास. सुनील व्यास, विनोद सोनी, मनोज धाकड़,  लाड कंवर, ,पिंकी खटीक, अनीता खोईवाल, जगदीश, गोविन्द सिखवाल,मोहम्मद इमरान, इक़बाल, सत्यनारायण, अशोक, प्रमोद  भड़गा, अन्नू खटीक, अंतिम बाला. नवनीत त्रिपाठी, ममता बडेला,लीला माली, नीलिमा गोस्वामी, नीलिमा सिखवाल, विनोद वर्मा, आसिफ मोहम्मद,मेना धाकड़, अन्नू खटीक, कमला पहाड़िया, मुरली जीनगर, हँसा सेन, प्रेम रेगर, अन्नू कवर राठौर,सहित कई नर्सेंज उपस्थित थे l