*भीलवाड़ा:* पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापू नगर में दिनांक 17 मई से 31 मई 2026 तक कक्षा 6 से 8 की बालिकाओं के लिए 15 दिवसीय “अभिरुचि शिविर” का सफल आयोजन किया गया। शिविर का समापन शनिवार 31 मई को बालिकाओं द्वारा निर्मित सामग्री की भव्य प्रदर्शनी के साथ हुआ।
प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता नानकानी ने बताया कि
शिविर प्रभारी संजू शर्मा तथा दक्ष प्रशिक्षक मंजू शर्मा,सुरेश माली तथा कोमल स्वर्णकार के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने खेल-कूद, योग, क्रिएटिव सामग्री निर्माण, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कला-कौशल सहित अनेक जीवनोपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल से सजावटी वस्तुएं, पेंटिंग, हैंडीक्राफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड आदि आकर्षक सामग्री तैयार की।
शिविर के दौरान एडीपीसी डा. कल्पना शर्मा , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जीनगर तथा निवर्तमान पार्षद लव कुमार जोशी ने विद्यालय पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बालिकाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की तथा शिविर को बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
समापन अवसर पर संस्था प्रधान श्रीमती सुनीता नानकानी ने कहा कि “यह शिविर बेटियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।
इसके साथ ही इसी अवधि में विभागीय नियमानुसार 11वी उत्तीर्ण तथा 12वीं में अध्यनरत छात्राओं के लिए समाज सेवा शिविर भी आयोजित हुआ। छात्राओं ने शिविर प्रभारी लक्ष्मी शर्मा और सुनीता जोशी के नेतृत्व में छात्राओं ने विद्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण रैली, पेड़ पौधों का रखरखाव एवं अनेक रचनात्मक वस्तुओं का निर्माण भी किया ।
कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा तैयार की गई सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अभिभावकों एवं आगंतुकों ने खूब सराहा।
शिविर में सभी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
