*पंवार प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त*

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा फोकस (गोपाल उचेनिया)अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी,प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह  सोडाला एवं प्रदेश महामंत्री मूलसिंह  गहलोत के निर्देशानुसार युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीरसिंह  चौहान ने अपनी युवा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजयसिंह पंवार गुलाबपुरा भीलवाड़ा को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की है
इस नियुक्ति से गुलाबपुरा क्षेत्र सहित भीलवाड़ा जिले के समाज बंधुओ में हर्ष व्याप्त हैं, इस नियुक्ति की घोषणा होते ही पंवार को क्षेत्र एवं प्रदेश भर से सोशल मीडिया सहित व्यक्तिगत रूप से बधाइयों का तांता लग गया
पंवार कई वर्षों से समाज में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं एवं पूर्व में भी जिला स्तर,प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा के रूप में सदैव सक्रिय रहते हुए अपनी भूमिका निभाकर समाज में एक अलग पहचान बनाई है
पंवार ने कहा कि हमेशा की तरह मैं सदैव समाज हित में अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करूंगा और इस जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा
साथ ही पंवार ने समाज के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह  भाटी सूरत,दबंग प्रदेश अध्यक्ष रणजीतसिंह  सोडाला जयपुर,प्रदेश महामंत्री मूलसिंह  गहलोत पाली एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीरसिंह जी चौहान किशनगढ़ का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया