बिजोलिया । कस्बा स्थित राज भवानी वाटिका में टेंट डीलर्स समिति के तत्वावधान में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊपरमाल, खेराड़ एवं बरड़ क्षेत्र के टेंट, लाइट, फ्लॉवर डेकोरेशन, डीजे तथा केटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह का शुभारंभ हाड़ौती टेंट डीलर समिति कोटा के अध्यक्ष दीपक सिंघल सहित रईस मोहम्मद, गुरमीत सिंह एवं मोहर मन सिंह के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने संगठित होकर व्यवसाय को नई दिशा देने तथा आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय टेंट डीलर्स समिति का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से अरुण गुरुजी (राज भवानी वाटिका) को अध्यक्ष, कैलाश बेरागी, राहुल सेठिया एवं शेखर चंद्रवाल को उपाध्यक्ष, जयदीप सोनी को सचिव तथा सुनील खटीक को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में हाड़ौती टेंट डीलर समिति के पदाधिकारियों ने आगामी 6, 7 एवं 8 सितंबर को कोटा में आयोजित होने वाले 17वें प्रांतीय टेंट अधिवेशन की जानकारी देते हुए अधिकाधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। समारोह के दौरान व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, संभावनाओं एवं संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
