*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
भारतीय जनता पार्टी मंडल बनेड़ा की मासिक बैठक राजाधिराज गोपाल चरण सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री राजमल माली, मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल बैरवा, भैरूलाल लक्षकार, महिमा सुवालका, सांवरमल गुर्जर, भाजपा महिला मंडल मंत्री माया कुमावत, भाजपा युवा नेता विष्णु कुमावत सहित मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।
