*सच्चे सद्गुरु की शरण से परमात्मा की प्राप्ति -सन्त ग्यारसीलाल*

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़ के धामनियां ग्राम में  निरंकारी सत्संग आयोजित

मांडलगढ़। उपखंड क्षेत्र की धामनिया ग्राम पंचायत सर्किल के बंजारों का झुपड़ा ग्राम में  निरंकारी सत्संग का आयोजन महात्मा पप्पू बंजारा के आवास पर किया गया। सत्संग का आयोजन भीलवाड़ा मुखी व ब्रह्मज्ञानी सन्त श्री ग्यारसीलाल जी महात्मा के सानिध्य में हुआ। उन्होंने ने उपस्थित सन्तो को सम्बोधन में कहा कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए सच्चे सदगुरू की शरण की याए आवश्यकता है ओर वे ही निरंकार के रूप में हर जगह व्याप्त प्रभु के दीदार करवाकर जीवन की नैया पार करवा सकते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा सन्तो का मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की जा रही है व उनके जीवन का कल्याण किया जा रहा है।  महात्मा ग्यारसीलाल जी ने कहा कि सच्चे सत्गुरु अंधकार से उझाले की ओर सन्तो को ले जाकर उनका भविष्य सवारते है। उन्होंने बताया कि सत्गुरु न केवल सही मार्ग दिखाता है, बल्कि भटकी हुई आत्मा को मंजिल तक पहुंचाने का कार्य भी करता है। उनके अनुसार, सद्‌गुरु सर्व समर्थवान होता है और उसके समान कोई दूसरा दाता नहीं होता।
सत्संग में आसपास के गांवों से आए सन्तो ने भजन,गीत,विचार प्रस्तुत कर उपस्थित सन्तो का मार्गदर्शन किया। सत्संग में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के श्रद्धालओं ने भाग लिया। इस दौरान महात्मा सुखदेव,राजकुमार,रामप्रसाद महात्मा ,शंकरलाल सहित अन्य संतगण मौजूद रहे।