गंगापुर। (मुकेश गुर्जर)रेगर समाज संस्थान गंगापुर के तत्वावधान में द्वितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 39 विद्यार्थियों तथा राजकीय सेवा में चयनित दो प्रतिभाओं का तिलक, माल्यार्पण, उपरणा, साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयनित पवन कुमार रेगर एवं आयुर्वेद विभाग में नर्स कंपाउंडर पद पर चयनित शारदा रेगर का विशेष सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षाविद् सुखलाल बडारिया थे, जबकि अध्यक्षता बिहारी दास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान अध्यक्ष कैलाश चंद्र फुलवारिया, उपाध्यक्ष नंगजीराम शेरसिया, नारूलाल बडारिया, गणपतलाल बडारिया एवं मोहनलाल शेरसिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने लोक देवता बाबा रामदेवजी एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि सुखलाल बडारिया ने अपने संबोधन में बाबा साहब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं RAS अधिकारी पवन कुमार रेगर ने युवाओं को निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
अतिथियों ने कहा कि समाज में शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में नीरु एंड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
इस अवसर पर किशनलाल सुखरिया, शंकरलाल शेरसिया, गोपाललाल बासीवाल, उदयलाल शेरसिया, राधाकिशन शेरसिया, चतरुलाल तगाया, राजकुमार तगाया, नारायणलाल खटुंबरिया, गोपाललाल बालेटिया, हीरालाल खटुंबरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र बासीवाल ने किया।
