सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली । ग्रामीण अंचल में शुक्रवार रात्रि से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था और आसमान में काले बादल छाए हुए थे, जो शनिवार सुबह एक बार फिर से क्षेत्र में घने और काले बादलों ने अपना डेरा डाला, यहां देखते ही देखते तो सुबह 8:00 बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुककर करीब 1 घंटे तक चला, झमाझम बारिश से गांव की सड़कों पर पानी सरपट दौड़ने लगा, वही बच्चों ने बारिश का खूब मजा लिया, सुबह हुई इस बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से पढ़ रही गर्मी व उमस से राहत पहुंचाई, इस दौरान क्षेत्र में 10 एम.एम. बारिश दर्ज की गई, वही इस बारिश से कपास के साथ ही जिन किसानों ने मक्के की फसल की बुवाई की उसको फायदा मिलेगा ।।
