चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलटा सरसों के कट्टों से भरा ट्रक…

BHILWARA
Spread the love



NH148D 6 मील चौराहे के पास दुर्घटना,ट्रक क्षतिग्रस्त,चालक सुरक्षित..

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर स्थित 6 मील चौराहे के पास सरसों के कट्टों से भरा एक ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना अभय कमांड सेंटर से मिलने पर हेड कॉन्स्टेबल रामरतन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार ट्रक नंबर RJ19GJ8198 में सरसों के कट्टे भरे हुए थे, जो जोधपुर से रायपुर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे थे। रास्ते में अल सुबह चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया। हालांकि ट्रक के पलटने से उसके आगे के शीशे टूट गए तथा वाहन की बॉडी को भी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मार्ग को शीघ्र ही सुचारू करवा दिया।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और रास्ता क्लियर कराया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बनी हुई है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।