*बनेड़ा में योग, सेवा और स्वास्थ्य का संगम: राजाधिराज गोपाल चरणसिंह सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निभाई सहभागिता, पुलिस टीम ने किया योग व श्रमदान*

BHILWARA
Spread the love

*आयुर्वेद विभाग ने स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग अपनाने का दिया संदेश, अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान का सेवा अभियान 323वें सप्ताह में भी जारी*

बनेड़ा में योग, सेवा और स्वास्थ्य का संगम: राजाधिराज गोपाल चरणसिंह सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निभाई सहभागिता, पुलिस टीम ने किया योग व श्रमदान

आयुर्वेद विभाग ने स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग अपनाने का दिया संदेश, अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान का सेवा अभियान 323वें सप्ताह में भी जारी

बनेड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनेड़ा क्षेत्र में योग, स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा श्रम का प्रेरणादायक आयोजन हुआ। अपना संस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर सेवा श्रम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में राजाधिराज गोपाल चरणसिंह सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, पुलिस विभाग एवं बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।

तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 6 से 7 बजे तक बनेड़ा नया बस स्टैंड स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के पास बने पो (जल स्रोत) की सफाई की गई। इसके बाद सुबह 7 से 8 बजे तक पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में योग महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण महिला-पुरुष एवं बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

योग महोत्सव में राजाधिराज गोपाल चरणसिंह सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग की ओर से “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग को अपनाएं” विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया। विभाग ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति लंबे समय तक निरोगी जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में बनेड़ा थानाधिकारी राजूराम काला अपनी पुलिस टीम के साथ योगस्थली पहुंचे और योगाभ्यास में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न योगासन कर आमजन को नियमित योग के लिए प्रेरित किया। योग कार्यक्रम के बाद थानाधिकारी राजूराम काला एवं पुलिस टीम ने सेवा श्रम अभियान में भी सहभागिता निभाई और स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल पांचूलाल, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र, हेड कांस्टेबल शुभाष, कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल देवराज, कांस्टेबल मनीष एवं कांस्टेबल अशोक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया।

इसके पश्चात सुबह 8:15 से 9:15 बजे तक सेवा श्रम अभियान के तहत सुल्तानगढ़ के तरणी-भरनी रास्ते, कोडलाई में कुमावतों के मकान के बाहर तथा अमरपुरा तंवरा का खेड़ा में बद्री जी माली के कुएं पर स्थित पो की सफाई की गई।

अभियान के दौरान पहले पो को खाली कर जमा मलवा और काई को हटाया गया। इसके बाद एसिड से सफाई कर पानी से धोया गया तथा कल्ली की पुताई की गई। जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संस्था द्वारा यह सेवा कार्य लगातार किया जा रहा है।

इस पुनीत कार्य में बनेड़ा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अब 323वें सप्ताह में पहुंच चुका है और हर मौसम में निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस विभाग, आयुर्वेद विभाग और आमजन की सहभागिता से योग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जब समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं तो क्षेत्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलती है।