मांडलगढ़ में देश भक्ति के गीतों संग योगमय हुआ बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
मांडलगढ़ । आयुर्वेद विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ विनोद कुमार वर्मा एवं योग प्रशिक्षक विकास सोनी के कुशल सानिध्य में ब्लॉक स्तरीय बारहवां अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ आयोजित हुआ जिसमें प्रोटोकॉल के निमित्त विभिन्न आसन , प्राणायाम, ध्यान , हास्यासन आदि का अभ्यास बांसुरी, हारमोनियम एवं ढोलक की देश भक्ति मधुर धुन के साथ करवाए गए। योग डेमो प्रदर्शन योग सहयोगी सु श्री मोनिका बदलानी, कुनाल टेलानी, याशी खत्री, दुर्गेश सोनी आदि द्वारा दिया गया करवाया।

कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी जीनगर,पूर्व पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, अशोक जीनगर, मनोज सनाढ्य , जमना लाल सेन, पवनेश ओस्तवाल, अर्जुन ब्रह्मभट्ट, लादू लाल खटीक, कनिष्ठ आयुर्वेद नर्स सुनीता बैरागी,रजनी बदलानी, राजकुमार व्यास, प्रकाश चादनानी,योगेश वैष्णव, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी गण, पत्रकार जन, एवं जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे
