*सवाईपुर क्षेत्र में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया ग्रामीणों ने ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर किया योगाभ्यास*

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया । इस विशेष शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने भाग लिया । प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया । सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर के सानिध्य में शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार पोरवाल ने योग की क्रिया करवाई, इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे, वरिष्ठ अध्यापक सत्य प्रकाश भारद्वाज ने शपथ दिलाई, वहीं अंत में प्रधानाचार्य डॉ. ठाकुर ने संबोधित करते हुए योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनने पर जोर देते हुए कहा कि निरोगी शरीर के लिए योग जरूरी है ।

वही आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश वैष्णव ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन का खेड़ा में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षक शिव प्रकाश सुथार द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 45 मिनट तक योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया । उन्होंने ग्रामीणों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया ।।

इस वर्ष की थीम: ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’

डॉ. मुकेश वैष्णव ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ ( स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग ) रखी गई है, जो बढ़ती उम्र में भी शरीर को सक्रिय, निरोगी और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने पर केंद्रित है ।।


आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना हो रही साकार

बन का खेड़ा में ‘आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना’ के सपने को धरातल पर साकार किया जा रहा है । गांव के लोग केवल योग दिवस ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक पूरे उत्साह के साथ योग सत्रों में भाग ले रहे हैं ।।