सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत सवाईपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवजात शिशु को पोलियों की खुराक पिलाकर की । इसके साथ ही तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत हुई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियों की खुराक पिलाई गई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बनवारी लाल चौधरी ने नवजात शिशु को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की । सवाईपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में 29 बूथों पर बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जा रही, 3200 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ चौधरी सहित देबीलाल गाड़री, लोकेश जीनगर, संतोष चौधरी, परमेश्वर कुमार, हरिशंकर श्रोत्रिय, शायर वैष्णव आदि मौजूद रहे ।।
