सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में जिला स्पेशल टीम और बड़लियास थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक फार्म हाउस पर जूआ पर कार्रवाई करते हुए, नौ जनों को गिरफ्तार कर उनसे 1 लाख 31 हजार से अधिक की राशि बरामद कर दो कार को जप्त किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि वाहन चालक अशोक कुमार को टेलीफोन से डीएसटी टीम भीलवाडा ने सुचना दी, कि सवाईपुर में हाईवे रोड से करीब 150 मीटर दूरी पर एक फार्म हाउस पर करीब आठ-दस व्यक्ति समूह बनाकर घोडी दाने पर जुआ खेल रहे है

तथा कुछ व्यक्ति पुलिस की निगरानी कर अन्दर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पुलिस की सूचना दे रहे है, सूचना विश्वशनीय होने से सवाईपुर चौकी से जाप्ता कांस्टेबल संदीप कुमार व श्रवण कुमार रवाना हुए, चूकि सर्च वारण्ट प्राप्त करने में समय लगेगा, इस दौरान जुआ-सट्टा खेल रहे व्यक्तियों की फरार होने की सम्भावना है, इसलिये सर्च वारण्ट में समय व्यक्ति किये बिना त्वरित कार्यवाही हेतु बिना सर्च वारण्ट प्राप्त किये, जाप्ता फार्म हाउस पर पहुंचा, फार्म हाउस के चारों तरफ घेरा डालकर फार्म हाउस के अन्दर घुसे की कुछ व्यक्ति फार्म हाउस की दिवार फांद कर भाग गये व टीम द्वारा दबीश दिया गया तो वहा पर कुल 9 व्यक्ति ताश के पत्तो पर एक को लाभ व एक को हानि का जुआ का खेलते पाये गये, जिसको नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व मौके पर जुआ राशि कुल 1 लाख 31 हजार 590 रूपये, और 2 प्लास्टिक के घोडी दाने को जप्त किया गया व जगदीश सुवालका का फार्म हाउस के अंदर आरोपीयो के वाहन ईटीयोस कार व दूसरी कार ईरटिका जप्त किया । आरोपीगणों द्वारा बंद स्थान पर एक साथ एक ही जगह पर एक को लाभ व एक को हानि का संगठित रूप से खेल खेलने से उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध पुर्व मे आपराधिक जुआं के प्रकरण दर्ज होने से उक्त घटना पर थाना
बड़लियास पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई ।।
गिरफ्तार आरोपी :- दिलदार पिता अलीषेख खां पठान उम्र 38 साल निवासी भवानी नगर आरती धर्म कांटा के पास पुलिस थाना भीमगंज जिला भीलवाडा, प्रकाश चंदवानी पिता गेहीमल सिंधी उम्र 43 साल निवासी भोपालपुरा रोड लक्की पैलेस के पास पुलिस थाना कोतवाली जिला भीलवाडा, कैलाश चन्द्र पिता देबी लाल खटीक उम्र 50 साल निवासी खटीक मौहाला पुलिस थाना सिटी कोतवाली जिला चितौडगढ, फिरोज पठान पिता अब्दुल हामिद पठान उम्र 35 साल निवासी भवानी नगर पुलिस थाना भीमगंज जिला भीलवाडा, गुणवन्त पिता भैरू लाल शर्मा उम्र 50 साल निवासी भर भडिया पुलिस थाना केन्ट जिला नीमच मध्यप्रदेश, शरीफ मोहम्मद पिता मुबारीक हुसन उम्र 40 साल निवासी लसडावन पुलिस थाना निम्बाहेडा सदर जिला चितौडगढ, मोहम्मद जाहिद पिता मोहम्मद सदीक रंगरेज उम्र 38 साल निवासी गलनगरी गली नम्बर सात मुल्तानी जमात खाना पुलिस थाना सुभाषनगर जिला भीलवाडा, मोहसीन उर्फ सोनू पिता मुस्ताक मोहम्मद शाह उम्र 34 साल निवासी लावा सरदारगढ पुलिस थाना आमेट जिला राजसमन्द, मुज्जफर शेख पिता शेफूदीन उम्र 44 साल निवासी अलीजानगर पुलिस थाना सदर जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया ।।
गठित पुलिस टीम :- जसवंत सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बड़लियास, सांवलदान हैड कानि, पुखापुरी कानि, अनिल कुमार कानि, अशोक कुमार कानि, संदीप कुमार कानि, श्रवण कुमार कानि, सहित डी.एस.टी. टीम भीलवाडा शामिल रही ।।
