सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों में गुरुवार अल सुबह हुई बारिश के दौरान क्षेत्र के सबलाजी का खेड़ा गांव में एक मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई,

इसे विद्युत उपकरण जल गए और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई । ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने बताया कि सबलाजी का खेड़ा गांव में सोहनलाल दरोगा के मकान पर अल सुबह करीब चार बजे बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी,

आकाशीय बिजली गिरने से छत पर बनी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई, टंकी के दो हिस्से हो गए, वही घर में लगे विद्युत उपकरण और वायरिंग जल गए, इसकी चपेट में आने से छत के चार पंखे व एक फ्रीज जल गये, वही मकान में कई जगहों पर दरारें आ गई, इससे सोहनलाल को काफी नुकसान हुआ । गनिमत रही की इसमें कोई जनहानि नहीं हुई ।।

