विधायक ने विधालय में नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा
शक्करगढ़
क्षेत्र के खेरूना एवं मेवासा गांवों में लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण विधायक गोपीचंद मीणा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मीणा ने कहा कि मेवासा गांव जहाजपुर ओर माण्डलगढ़ विधानसभा के बॉर्डर पर हे राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता के काम आ रहा है और क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से खेरूना, मेवासा सहित आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव के निकट ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं और नियमित चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेवासा में नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा की
इस दौरान किशोर कुमार शर्मा ,सत्यनारायण शर्मा ,शक्करगढ़ सीएचसी चिकित्सा अधिकारी युवराज सिंह चौधरी , धर्मचंद मीना,रामगोपाल शर्मा , एएनएम सीमा मीना , गणेश मिश्रा, किशन मीना ,शिवांशु शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे
